एनडीए की तैयारी को लेकर सेमिनार हुआ

श्रीनगर गढ़वाल।

मंत्रम अकादमी श्रीनगर द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं को केंद्र में रखते हुए भारतीय रक्षा अकादमी परीक्षा हेतु एक सेमीनार आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक मनोज कांत ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी हेतु जानकारी दी। साथ ही रक्षा क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्रों को फार्म भरने, परीक्षा की तैयारी, पाठ्यक्रम से न केवल अवगत कराया गया, बल्कि छात्रों के प्रश्नों व जिज्ञासा का भी संतोषपूर्वक समाधान किया गया। इस मौके पर मंत्रम अकादमी के निदेशक प्रभनीत नरूला ने छात्राओं के लिए रक्षा क्षेत्र में स्थायी कमीशन होने पर बधाई दी। सेमीनार का संचालन दृष्टि घिल्डियाल ने किया। इस मौके पर अभिभावक प्रदीप बहुगुणा व महेश गिरी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे आयोजन करने का निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *