सम्मान समारोह में मेघावी छात्र और आदर्श शिक्षक हुए सम्मानित

 

विकासनगर। श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में मेघावी छात्र एवं आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर निदेशक माध्यमिक एसपी खाली ने होनहार छात्रों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। शनिवार सुबह स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसपी खाली और खंड शिक्षा अधिकारी पंकज शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने मेघावी छात्रों और अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए छात्रों को सफलता के मूलमंत्र दिए। उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना करते हुए छात्रहित में प्रयासरत रहने की बात कही। इसके बाद विकासखंड के विभिन्न स्कूलों से कक्षा दस और कक्षा 12 के मेघावी छात्रों के साथ रघुराज सिंह, प्रतिभा पाठक, दमयंती परंदियाल, महावीर मेहता, चंचल बब्बर, महावीर चौधरी, सहेन्द्र पाल, रामचरण, यामीन और धारा सिंह आदि शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगीतकार विजय थपलियाल ने अपने भजनों की बयार भी चलाई। उनके मुख से प्रस्तुत भजनों की मुख्य अतिथि के साथ मौजूद लोगों ने जमकर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एसपी खाली ने संगीतकार थपलियाल को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, जयंत कुमार, अल्का, हेमा, विभा, आशीष कंडवाल, इनायत अली, सुरेन्द्र मदान, सत्यपाल चौहान, आभा, नीलम, अर्चना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *