मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशान
चम्पावत।
मादली वार्ड का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। वार्ड निवासी विनोद जोशी ने बताया कि इस रास्ते में आए दिन कोई न कोई फिसलकर गिर जाता है। वाहनों को निकालने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड में लोगों ने बताया कि उन्होंने मार्ग को ठीक करने के सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई मगर अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं।
