युवराज ने कोहली को शानदार लीडर बताया
नईदिल्ली,
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें महान कप्तान और शानदार लीडर बताया।
युवराज ने कोहली को लिखे एक पत्र में कहा, विराट, मैंने आपको एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में विकसित होते देखा है। नेट्स में उस युवा लडक़े, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता था। अब आप खुद एक लीजेंड हैं, जिसने नई पीढ़ी का नेतृत्व किया।
2011 विश्व कप विजेता स्टार युवराज ने कोहली के समर्पण और अनुशासन के लिए उनकी सराहना की और कहा कि वह आने वाली पीढिय़ों के लिए एक प्रेरणा के रूप में उभरे हैं।
उन्होंने कहा, नेट में आपका अनुशासन, मैदान पर जुनून और खेल के प्रति समर्पण इस देश के हर बच्चे को बल्ला उठाने और एक दिन नीली जर्सी पहनने का सपना देखने के लिए प्रेरित करता है।आपने हर साल अपने क्रिकेट के स्तर को ऊंचा किया है और इस अद्भुत खेल में पहले ही बहुत कुछ हासिल कर लिया है। आप एक महान कप्तान और एक शानदार लीडर रहे हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज का अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड रखने वाले युवराज ने कोहली के साथ बिताए वक्त को बयां किया।
स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले युवराज ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक कोहली को प्यूमा के गोल्डन बूट्स उपहार में दिए। युवराज ने कहा, देश को गौरवान्वित करते रहो।
