भूमि विवाद मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में महिला की भूमि और भवन को फर्जी तरीके से किसी अन्य को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष ने 2016 में बल्टावाड़ी में भूमि खरीदी, उसमें मकान भी बना लिया था। आरोप है कि अगस्त में महिला अपने पति के साथ मकान में आई। इस दौरान कुछ लोग उनके भवन में जबरन घुस आए, और दो लोगों ने भवन को अपना बताया। कोतवाली अरूण कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित की ओर से कोतवली में तहरीर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर विभिन्न मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
