राजाजी पार्क और जू में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया
देहरादून।
वाइल्ड लाइफ वीक के अवसर पर सोमवार को राजाजी पार्क और देहरादून जू में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। दून जू में सोमवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। रेंजर मोहन रावत ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत ये प्रतियोगिता युवाओं में जागरूकता के लिए करायी गई। विजेताओं की घोषणा अंतिम दिन यानी सात अक्तूबर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजाना जू में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। जिसमें बच्चों की एंट्री पूरी तरह से फ्री है।
वहीं राजाजी पार्क की रामगढ़ रेंज के वन दरोगा स्वरूप चंद रमोला ने बताया कि पार्क निदेशक डीके सिंह के निर्देशन में एक से सात अक्तूबर तक अलग अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सोमवार को रामगढ़ रेंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा चौथी व पांचवीं के छात्रों ने भाग लिया। उन्होंनें वन्यजीव सुरक्षा को लेकर जागरूक करने वाले चित्र बनाए। जिसमें तुलसी ने पहला निशू ने दूसरा और मान्यता ने तीसरा स्थाना पाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने कहा कि वनों से हमें अनेकों लाभ हैं इसलिए हमें वन एवं वन्य जीवों के प्रति सुरक्षा को एक जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिये। इस दौरान अरुण कुमार, अखिलेश प्रसाद नौटियाल, वन बीट अधिकारी सीमा पैन्यूली, अमृता सिंह, प्रदीप थापा और नरेन्द्र नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी, सहायक अध्यापिकाएं रुचि सेमवाल, मीना घिल्डियाल, उषा चौधरी, मधुलिका एवं दोनों भोजन मातायें लक्ष्मी देवी और विमला देवी उपस्थित रहीं।
