टीएचआर वितरण महिला स्वयं समूहों के माध्यम से करने की मांग की

विकासनगर

महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने टेक होम राशन (टीएचआर) के वितरण की व्यवस्था स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ही किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि टेक होम राशन वितरण प्रणाली से प्रदेश की हजारों महिलाओं का रोजगार जुड़ा हुआ है।
समूहों से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। लेकिन प्रदेश सरकार अब इस कार्य को किसी बाहरी संस्था को सौंपने की तैयारी कर रही है। जिससे ग्रामीण महिलाओं के रोजगार पर संकट के बादल मंडरा रहा है। बताया कि केंद्र सरकार ने टेक होम राशन वितरण पुरानी व्यवस्था के तहत करने का ही आदेश जारी किया गया है। बावजूद इसके प्रदेश में बाल विकास विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। महिलाओं ने उनके रोजगार को देखते हुए टेक होम राशन वितरण महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ही कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। ज्ञापन देने वालों में श्यामा देवी, फरजाना, रुखसाना, सरिता, गीता, कोमल, रमना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *