पिछले 4माह से बंद है लोरली-खिराड़ मोटर मार्ग

विकासनगर

लोरली-खिराड़ मोटर मार्ग पिछले चार महीने से बंद पड़ा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि सड़क यातायात के लिए नहीं खुलती है तो वह लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
बरसात में दो किमी. लंबे इस मोटर मार्ग पर जगह जगह मलबा आने से यातायात ठप हो गया। पिछले चार महीने से ग्रामीण लगातार लोनिवि से मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने की मांग कर रहे हैं। मुंगाड़ के ग्राम प्रधान चंद्र सिंह, अमर सिंह, शूरवीर सिंह, पूरण सिंह, संतराम, जीवन सिंह, अतर सिंह, बलवीर सिंह, कल सिंह ने बताया कि पिछले चार महीने से ग्रामीण अपनी नगदी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। रोजमर्रा का सामान भी ग्रामीणों को खच्चर पर लादकर गांव तक लाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार मार्ग पर यातायात बहाल करने की मांग कर चुके हैं, बावजूद इसके विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमएस बेलवाल ने बताया कि मार्ग पर कुछ ग्रामीणों का मुआवजे का विवाद है, जो मार्ग खोलने में अवरोध पैदा कर रहे हैं। मामले को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *