भरोसे के काबिल नहीं है तालिबान: बॉब मेनेंडेज
वाशिंगटन
अमेरिकी सीनेट में विदेश संबंधों वाली कमेटी के अध्यक्ष बॉब मनेंडेज ने राष्ट्रपति जो बाइडन से अफगानिस्तान से अपनी सेना की पूरी तरह से वापसी के फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। बॉब का कहना है कि उन्हें तालिबान की नीयत पर संदेह है। वो अपने कहे पर रहने वाला संगठन नहीं है। पिछले वर्ष अमेरिका ओर तालिबान के बीच में जो समझौता हुआ था उसके बाद भी तालिबान की तरफ से आतंकी हमले बादस्तूर जारी रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने राष्ट्रपति से इस बाबत एक बार फिर से विचार करने को कहा है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन 1 मई तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी जवानों की वापसी की बात कह चुके है। उन्होंने ये बात तालिबान के साथ हुए अमेरिका के समझौते के मद्देनजर ही कही थी। बॉब ने कहा है कि तालिबान ने 2020 में हुई बैठक के दौरान जिस शांति की बात कही थी वो उस पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि वो अफगानिस्घ्तान के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने साफ किया है कि वो तालिबान की कही किसी बात का विश्वास नहीं करते हैं।
