बसंतोत्सव में नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के संकल्प पत्र भरवाए
राजकीय इंटर कॉलेज छरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से रविवार को राजभवन में चल रहे गए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया ने बताया कि बसंतोत्सव में शामिल लोगों को पारिवारिक समारोह में शराब के सेवन पर रोक लगाने और गांवों को नशा मुक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान राकेश कन्नौजिया, कोशिश हुसैन, राजेंद्र गोस्वामी, आरपी रतूड़ी, मोहन खत्री, एकता, अंकिता, अराधना, प्रतिभा, युवराज सिंह, आकाश यादव, रेनू शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
