राज्य की पाठ्चर्चा की रूपरेखा को  समूह गठित

बागेश्वर।

उत्तराखंड राज्य की पाठ्यचर्चा की रूपरेखा के लिए जनपद में सामाजिक विज्ञान का फोकस समूह गठित किया गया। इस दौरान डायट प्रवक्ता रविकुमार जोशी ने कहा कि रूपरेखा निर्माण के लिए प्रत्येक जनपद के व्यवसायियों, पर्यावरणविदों व सामाजिक कार्यर्क्ताओं से सुझाव लिए जा रहे हैं। इस दौरान व्यवसायी दलीप सिंह खेतवाल ने रोजगारपरक पाठयक्रम बनाने को कहा। पर्यावरण प्रेमी किशन मलड़ा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को वन विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध करानी चाहिए जिससे छात्र कृषि, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें। प्रधानाचार्या शोभा व राउमावि पुडकुनी केएन कांडपाल ने
संवैधानिक मूल्यों के निर्माण व स्किल डेवलपमेंट को पाठयक्रम का हिस्सा बनाने को कहा। पूर्व शिक्षक नेता बला दत्त तिवारी ने क्षेत्रीय इतिहास केसंरक्षण पर, रमेश उपाध्याय ने उत्रताखंड आंदोलन को तथा बृजेश जोशी ने ताम्र उदयोग को शामिल करने को कहा। इसके अलावा चरण सिंह बघरी, गिरीश रावत, नवीन पाठक आदि ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान कैलाश प्रकाश चंदोला, संदीप जोशी, डा केएस रावत, डा प्रेम सिंह मावड़ी, डा राजीव जोशी, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. संजय गुरूरानी आदि उपस्थित थे। समापन करते हुए प्राचार्य डा शैलेंद्र धपोला ने बेहतर पाठयक्रम तैयार करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *