संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता 22 से

रुद्रपुर ।

सितारगंज में अंडर 14 की संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 एवं 23 अक्तूबर हो होंगी। इसमें न्याय पंचायत कल्याण नगर की प्रतियोगिताएं एसएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर सिसैया, न्याय पंचायत बिरिया की प्रतियोगिताएं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एंजनिया, न्याय पंचायत सिसौना की प्रतियोगिताएं राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिफार्म, न्याय पंचायत नानकमत्ता की प्रतियोगिताएं गुरुनानक अकैडमी नानकमत्ता में आयोजित की जाएंगी।
बीईओ सुषमा गौरव ने बताया कि 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर ऊंची कूद लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, रिले रेस तथा वालीबॉल कबड्डी एवं खो-खो का आयोजन होगा। सभी न्याय पंचायतों में 22 अक्तूबर को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी। 23 अक्तूबर को बालक वर्ग की सभी प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण फार्म भरना आवश्यक होगा। फार्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा एक नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो लगाना होगा। पंजीकरण फार्म सभी स्कूलों, सीआरसी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी में उपलब्ध हैं। खेल समन्वयक ललित मेहरा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन गुरुनानक अकैडमी नानकमत्ता के क्रीड़ा मैदान में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *