दोस्तों के साथ घुमने गए व्यक्ति को धारदार हथियार से मारकर कर दिया घायल,अस्पताल में भर्ती  

रायपुर।

राजधानी के डीडीनगर में दोस्तों के साथ घुमने गए व्यक्ति को किसी ने धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शांति विहार कालोनी रायपुर ?निवासी श्रीमती जिज्ञासा उपाध्याय 19 वर्ष ने थाने में ?शिकायत दर्ज करायी है कि  पति मुकेश कुमार उपाध्याय 14 अक्टूबर को सुबह करीबन 11.30 बजे घर से अपने दोस्तो के साथ घुमने गया था,जो रात्री करीबन 10.30 बजे घर वापस आया,उसके शर्ट व पेंट से खून निकल रहा था,चोट कैसे लगी पूछने पर बताया कि शाम करीबन 07.30 बजे बमलेश्वरी मंदिर के पास डंगनिया में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेवजह विवाद कर गाली गलौच किया,मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे किसी नुकीली हथियार से पेट में मार दिया।घायल अवस्थाना में प्रार्थिया अपने छोटे भाई की मदद से उसे मेकाहारा हास्पीटल ले गई,जहां प्राथमिक उपचार किया गया अगले दिन 15अक्टूबर को डिस्चार्ज कराकर घर ले आये लेकिन आने के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उसे ओम हास्पीटल में भर्ती करवाये है जहां  मुकेश कुमार उपाध्याय का ईलाज चल रहा है। घटना की रिपोर्ट 18 अक्टूबर को थाने में दर्ज कराई गई है।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *