दो लोगो के झगड़े मे मासूम बच्ची की मौत

राही,रायबरेली।
भदोखर थाना क्षेत्र के सूरज कुंडा गांव में दो लोगो के झगड़े मे मासूम की मौत हो गई । तीन माह की मासूम की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आरोपी मासूम की मौत होते ही मौके से फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार पट्टी थाना हथगांव फतेहपुर निवासी  जावेद अपनी पत्नी सहरून व तीन माह की मासूम बच्ची रूखतार  के साथ गुरु का पुरवा मजरे सूरज कुंडा गांव में आया था। लगभग पन्द्रह दिन पहले आए पिडित ने डेरा बना कर रहने लगे । अपने पुश्तैनी काम काज के अनुसार गांव मे  लोगो से माग कर अपना जीवन यापन कर रहे थे । बीते बुधवार की देर रात नशे मे धुत  गाव के ही कल्लू पुत्र सुखलाल से किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी । कुछ ही देर में देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई शुरू होते देख तीन माह की मासूम को गोद में लिए हुए पीड़ित की पत्नी बीच-बचाव कराने पहुंच गई। बीच- बचाओ कराते समय नशे में धुत आरोपी ने डंडे से महिला पर भी वार कर दिया। जोकि पीड़ित की गोद मैं तीन माह की मासूम डंडे की चपेट में आ गई। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर बीज बचाओ कराया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़िता ने मासूम को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी । मासूम की मौत की खबर सुनते ही आरोपी भी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया। एसओ यशवंत कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है ।संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *