भोजला मंडी में सार्वजनिक, शासकीय आयोजन बंद करने की मांग

झांसी
उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता व गल्ला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अतीत राय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें सरकार दारा तेल -तिलहन पर स्टाॅक लिमिट शीघ्र समाप्त करने की मांग की गई तथा विशिष्ट गल्ला मण्डी भोजला मे किसी भी निर्वाचन की मतगणना कार्यक्रम का विरोध किया। व्यापारियों का कहना है कि इससे व्यापारी का व्यापार प्रभावित होता है, मजदूर बेरोजगार हो जाता है एवं किसानोें को अपनी उपज औने पौने भाव मे बेचना पड़ती है।  ज्ञापन देने वालों में नरेश गुप्ता, नितिन सरावगी, पुनीत अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, संतोष गुप्ता, कंचन आहूजा, जीतू सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, आदर्श गुप्ता, जयकिशन मुकेश गुप्ता, बालकिशन तौला, अनिल दुबे, मनोज रेजा, राकेश रावत, अतुल किल्पन, शत्रुघ्न साहू, संजीव सोनी, प्रमोद नाहर, रमेश चन्द्र गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *