शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भजन कीर्तन आयोजित किया

हल्द्वानी

महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर शिवालयों में पूजन कार्यक्रम किए। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में पीपलेश्वर महादेव मंदिर पटेल चौक में शिवलिंग पर जलाभिषेक करके भजन कीर्तन आयोजित किया गया।
महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, जगमोहन सिंह चिलवाल, हुकुम सिंह कुंवर, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, मयंक भट्ट ने जलाभिषेक किया। छिमवाल ने कहा कि भोलेनाथ प्रधानमंत्री को शक्ति दें कि वे केदारनाथ धाम में की गई पुरानी घोषणाओं को पूरा करने का काम करें। साथ ही केदारनाथ से जो भी वादे किए जाएं, उनको तत्काल पूरा किया जाने का काम करें। इस मौके पर महानगर महासचिव गोविंद बगड़वाल, महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, संदीप भैसोड़ा, नेत्र बल्लभ जोशी, गिरीश पांडे, रमेश कोठारी, पुष्पा सम्मल, मनीष पांडे, हेमंत बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *