धारचूला कालिका मंदिर में हुआ दीव उत्सव का आयोजन
पिथौरागढ़
सीमांत धारचूला नगर के कालिका मंदिर में दीप उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
ग्वालगांव के श्री श्री 1008 कालिका मंदिर में दीप उत्सव का आयोजन की कई दिन से तैयारियां की गई थी। महालक्ष्मी के दिन पंडित राधेश्याम तिवारी ने मंत्रोचार के साथ यह आयोजन शुरू कराया। उन्होंने बताया कि दीप उत्सव के माध्यम से पूरे देश के साथ ही सीमांत क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई। स्थालीय लोग भी इस आयोजन में शामिल हुए।
