चौकी प्रभारी के विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया

अमेठी।
थाना मोहनगंज की पुलिस चौकी शंकरगंज के प्रभारी ज्ञान चन्द्र शुक्ला के स्थानांतरण के बाद चौकी प्रांगण में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष समेत अन्य कई पदाधिकारियों ने निवर्तमान चौकी प्रभारी को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।चौकी प्रभारी ज्ञान चन्द्र शुक्ला का तबादला होने के बाद अब यहां की जिम्मेदारी ब्रज भूषण पाठक को सौपी गयी है जिन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।नवागंतुक चौकी प्रभारी ब्रज भूषण पाठक ने कहा कि फरियादियों के साथ पुलिस मित्रवत व्यवहार करेगी और कानून को अपने हाथ मे लेने वालों को बख्शा नही जायेगा। नवागन्तुक चौकी प्रभारी ब्रज भूषण पाठक ने कहा कि जनता के साथ अच्छा तालमेल बैठाकर कार्य किया जायेगा और पीड़ितों की हरसंभव मदद की जायेगी।उन्होंने कहा कि अवैध कार्यो पर अंकुश लगाया जायेगा।क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों द्वारा निवर्तमान चौकी प्रभारी ज्ञान चन्द्र शुक्ला का विदाई समारोह आयोजित किया गया।प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार तिवारी,संजय सिंह, राजू तिवारी सहित अन्य तमाम ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।स्वागत से अभिभूत ज्ञान चन्द्र शुक्ला ने कहा कि यहां की जनता से जो प्यार स्नेह व आशीर्वाद मिला उसे भुलाया नही जा सकता है।इस मौके पर ग्राम प्रधान तिलक धारी सिंह,विपुल सिंह बघेल, वीरभान सिंह,अब्दुल कादिर खान,सुशील कुमार पाण्डेय सहित स्टाफ समस्त के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *