स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

अमेठीं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नवम्बर से तीस नवम्बर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।मंगलवार को क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय चेतरा बुजुर्ग के बच्चों मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।ग्राम प्रधान ने मतदाता जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।बच्चों द्वारा गांव गांव,गली गली जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कीर्ति मिश्रा ग्राम वासियों को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समस्त जानकारी दी गयी।कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कीर्ति मिश्रा ने बताया कि आगामी सात,चौदह, इक्कीस एवं सत्ताइस नवम्बर को पोलिंग बूथ पर प्रधानाध्यापक एवं बी एल ओ द्वारा दस बजे से चार बजे तक मतदाता सूची प्रदर्शित कर नाम बढ़ाया जायेगा जिसे देख कर आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, यदि उसमें कोई गलती है तो आप अपना नाम सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं।ग्राम प्रधान मोनू जायसवाल ने बताया कि मतदाता सूची में नये नाम शामिल करने और नये वोटर कार्ड के लिये नये फार्म भरे जाएंगे।उन्होंने बताया कि आगामी एक जनवरी 2022 को जिनकी उम्र अट्ठारह वर्ष पूर्ण हो रही हो वह लोग फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वा लें जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मतदान का सदुपयोग कर सकें।इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष आशा के साथ ही शिक्षक एवं अभिवावकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *