युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगाही गांव में नशेबाजी में हुई मारपीट के बाद एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को गुपचुप ढंग से दफन कर दिया। सूचना पर डायल-112 पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की।
बिगाही गांव का रहने वाला दिलशाद (21) नशे का आदी था। चार दिन पहले वह मोहल्ले के ही एक घर में बदनीयती से घुस गया था। इसकी शिकायत पर परिजनों ने उसकी पिटाई की। इसके चलते रात में उसकी मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। उस समय परिजनों ने लोगों से उसके फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने चुपचाप शव को गांव के बाहर ले जाकर दफन कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-112 पर दी। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अकबरपुर कोतवाल विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि उनको इस मामले में जानकारी नहीं है। जांच कराने के बाद कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *