कोर्ट में बिकरू कांड के सभी आरोपित जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से तलब हुए,29 को होगी सुनवाई

कानपुर।

बिकरु कांड में सोमवार कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में बचाव पक्ष की ओर से पूर्व में दिए गए केस डायरी की हार्ड कापी संबंधी प्रार्थना पत्र के निस्तारण की मांग की गई। वहीं कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 29 नवंबर तिथि तय की है।
2 जुलाई 2020 को बिकरु गांव में सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में सोमवार को स्पेशल जज दस्यु प्रभावित की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सभी आरोपित जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से तलब हुए। मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश शुक्ल ने केस डायरी की हार्ड कापी दिए जाने से संबंधित उनके प्रार्थना पत्र का निस्तारण करने की मांग की। करीब ढाई हजार से अधिक पन्नों की केस डायरी होने के कारण बचाव पक्ष को इलेक्ट्रॉनिक सीडी दी जा रही है। जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता उसमें तकनीकी खामी से लेकर पूरे तथ्य न होने या अपठनीय होने की बात कहकर केस डायरी की प्रमाणित छाया प्रति मांग रहे हैं। इसको लेकर ही लगातार कई तारीखों से उलझाव चल रहा है। सोमवार को हालांकि बचाव पक्ष के अधिकांश अधिवक्ता नहीं आए। एक अधिवक्ता ने पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के निस्तारण की मांग की। मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *