कानूनों की वापसी लोकतंत्र की जीत
रुड़की।
भारतीय किसान क्लब अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा को देश के किसानों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों से छोटे किसान और किसानों से जुड़े छोटे उद्योग समाप्त हो जाते। सरकार इस फैसले को पहले लेती तो किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद न हुए होते। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेना केंद्र सरकार की मजबूरी थी। क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का दाम भी उसी अनुपात में बढ़ाना चाहिए। जिस अनुपात में डीजल, कृषि उपकरण, रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाइयों की कीमत में वृद्धि हो रही है।
