पीएम से की मांग दिवंगत किसानों के साथ भी करें न्याय

लखनऊ ।
सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और प्रसपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम बाबू रस्तोगी ने कहा कि आखिरकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने आंदोलन जीवी से हार मान गये। इसके अलावा वह लोग भी हार मान गये जिन्होंने देश के अन्नदाता को खालिस्तानी बताया था। उन्होंने कहा जब तीनों कृषि बिल को वापस लिये गये हैं तो उसके साथ-साथ किसान आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए किसानों के साथ भी न्याय दिला दे। मृत किसानों को शहीद का दर्जा देते हुए उन्हें 50 लाख का मुआवजा और परिवार में किसी एक को सरकारी नौकरी व एमएसपी भी निर्धारित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मृतक किसानों को एक-एक मकान आवंटन किया जाये। जिससे किसानों के परिवार को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *