एसएसजे परिसर में लाइब्रेरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम

अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा में एसएसजे परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय के तहत 4 दिसंबर से लाइब्रेरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने यह जानकारी दी। इसके तहत विद्यार्थियों को देश की विभिन्न पुस्तकालयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। चार दिसंबर को पहले दिन कला स्नातक वर्ग के अंग्रेजी, संस्कृत, संगीत, इतिहास, समाजशास्त्र व अर्थशास्त्र के छात्र छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। 7 दिसंबर को हिन्दी, भूगोल, मनोविज्ञान, कुमाऊंनी भाषा, राजनीतिक विज्ञान, योग, 9 दिसंबर को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं सांख्यिकी, 10 को वनस्पति, आईटी, वानिकी एवं पर्यावरण, कम्प्यूटर आदि विषय के विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *