महायोजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बागेश्वर।

जिले में लागू महायोजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने जल्द इसे समाप्त करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेहनरबूंगा में एकत्रित हुए।
यहां कानून से पीड़ित परिजनों के साथ नारेबाजी कर महायोजना का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इस काले कानून के चलते कल्याण सिंह पुत्र भवान सिंह को आत्महत्या करना पड़ा। आज लोग अपनी निजी भूमि में मकान तक नहीं बना पा रहे हैं, जबकि रसूकदार लोग पैसों की आड़ में हर साल अपने भवनों को बना रहे हैं। कानून का डर दिखाकर आम लोगों को डराया जा रहा है। सीएम से लेकर स्थानीय विधायक इसे हटाने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन हटा नहीं रहे हैं। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर बहादुर बिष्ट, महेश पंत, राजा पांडे, गौरव पाठक, सुनील, दीपक, अर्जुन, रमेश, हरीश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *