बाहरी राज्यों से आए 2141 लोगों के सैंपल लिए

पिथौरागढ़।

देश में कोरोना के नए स्वरूप के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमौड़, सेराघाट व पनार में बाहरी राज्यों से आ रहे प्रत्येक व्यक्ति के सैंपल कोरोना जांच के लिए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते सात दिनों में 2141 व्यक्ति विभिन्न राज्यों से सीमांत जनपद पहुंचे हैं। सभी व्यक्तियों के कोरोना जांच को आरटीपीसआर व एंटीजन जांच को सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को चिन्हित तीनों स्थानों में विभागीय टीम ने लोगों के सैंपल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *