मकान मालिक ने किरायेदार को पीटा
रुड़की। किरायेदार और मकान मालिक के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि मकान मालिक ने जबरन मकान खाली कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को छुटमलपुर हाल क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह जमीला निवासी रामपुर के मकान में किरायेदार है। आरोप है कि जमीला मकान खाली कराने का जबरन दबाव बना रही है। जबकि एडवांस में दस हजार रुपये किराया दिया गया है। पूर्व में भी मकान खाली कराने को लेकर विवाद हो चुका है। 20 दिसंबर को रात करीब नौ बजे के आसपास जमीला अपने अन्य साथियों के साथ कमरे में घुस आई। मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर कई लोग मौके पर आए। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि फरमान, जावेद, नावेद और जमीला निवासी बड़ी मस्जिद के पास रामपुर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
