कर्णप्रयाग में 46 छात्र-छात्राओं को दिए मोबाइल टैबलेट

 

चमोली। प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे निशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना का शनिवार को शुभारंभ हुआ। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह जीआईसी जाख, जीआईसी लंगासू, जीजीआईसी और जीआईसी कर्णप्रयाग के पांच-पांच सहित विकासखंड स्तर के कुल 46 छात्र-छात्राओं को मोबाइल टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की टैबलेट वितरण स्कीम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा लेने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान, प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह रावत, जीएस तोपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *