ताजवर कनवासी और कमल रावत बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव

 

चमोली। गौचर नगर पालिका के पूर्व सभासद ताजवर कनवासी और कमल रावत को प्रदेश कांग्रेस में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नगर अध्यक्ष सुनील पंवार ने दोंनो पदाधिकारियों के मनोनयन पर खुशी जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान सहित पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। वहीं कनवासी और रावत को जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, हरीश नयाल, विक्रम नेगी, इंदू पंवार, विजय डिमरी, अजय भंडारी, लीला रावत, बसुंधरा नैनवाल, विभांशु बर्त्वाल, सुनील नेगी, कैलाश रावत, राजेश्वरी देवी, जगदीश कनवासी, राकेश शैली, शिवलाल भारती, जीएल राज, भवानी लाल, जय नेगी, अर्जुन नेगी, रजनी लिंगवाल, पंकज नेगी, पवन रावत आदि ने खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *