37 लीटर कच्ची शराब के साथ दो दबोचे
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 37 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मोहल्ला नई बस्ती, मानपुर निवासी जसपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह को बैलजूड़ी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 62 पाउचों में रखी करीब 21 लीटर शराब बरामद हुई।वहीं बैलजुड़ी तिराहे के पास ही रंपुरा रेलवे क्रासिंग के पास निवासी अशोक सिंह पुत्र सतनाम सिंह को भी 48 पाउच में रखी 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
