कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

काशीपुर।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई- भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के दूर करने में नाकाम रहने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सोमवार को महाराणा प्रताप चौक पर आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त कर पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 5 वर्ष के शासनकाल में उत्तराखंड का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता की सरकार को कोई भी परवाह उत्तराखंड सरकार को नहीं है। भाजपा के मंत्री और नेतागण झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। इस अवसर पर आशीष अरोड़ा बॉबी, मनोज जोशी, मुक्ता सिंह, इंदू मान, ब्रह्मा पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुभाष पाल, जितेंद्र सिंह जीतू, प्रीत बम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *