ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें करवाने की मांग

श्रीनगर गढ़वाल।  ग्राम प्रधान संगठन ने कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में खुली बैठक करवाने की मांग की है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल की ओर से खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि कई ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें नहीं हो पाई हैं। जिस पर उन्होंने मौखिक रूप से एडीओ पंचायत से वार्ता की, लेकिन उन्होंने आचार संहिता का हवाला देते हुए खुली बैठकें करवाने में असमर्थता जताई है। कहा यदि ग्राम सभाओं में खुली बैठकें नहीं होंगी तो प्रस्ताव किस तरह से पास होंगे। यदि प्रस्वात पास नहीं होंगे तो अगले वित्तीय वर्ष में ग्राम सभाओं में कई कार्य अधर में लटक जाएंगे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से इस मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *