50 दिव्यांगों को कंबल प्रदान किये
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से 50 दिव्यांगों को गर्म कंबल प्रदान किये गये। नजीबाबाद स्थित आर्य सुगंध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर्य समाज कोटद्वार के पूर्व प्रधान आशुतोष वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से लंबे समय से जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है, जो कि काबिले तारीफ है। समाज के सक्षम लोगों को असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाजसेवी रिटायर्ड कैप्टन पीएल खंतवाल ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा से बढ़कर कोई पूजा व धर्म नहीं है। संस्थान की संचालिका गरिमा आर्य द्वारा आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट का आभार जताया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य, कमलेश आर्य सहित संस्थान का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
