बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई
रुड़की। इस बार चुनाव प्रचार के साथ ही मतदान भी कोविड के साए में हुआ। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निरीक्षण करती रही। कोविड के चलते प्रशासन ने पहले ही इंतजाम कर रखे थे। बूथों पर सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन दी गई थी। जिन केंद्रों पर भीड़ कम थी वहां सबकी जांच की गई। जहां भीड़ ज्यादा थी वहां थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से रैंडम जांच की गई। इसके साथ ही मतदाताओं को ग्लव्स भी दिए गए। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव और अरबल हेल्थ अफसर रामकेश गुप्ता ने मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था को देखा। अपने सामने भी उन्होंने मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से जांच करायी।
