एक माह की लॉ इंटर्नशिप कार्यशाला संपन्न

रुड़की।  श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. शालिनी और डॉ. रुचि के निर्देशन में एक महीने के लॉ इंटर्नशिप कार्यशाला का ऑनलाइन समापन हुआ। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में एडवोकेट सुधांशु शर्मा, नीरज चौहान, अनिल, शहजाद अली, छात्रा मुस्कान यादव और रूमाना रहे। इस कार्यशाला में छात्राओं को भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार और कर्तव्य संबंधी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही लेबर लॉ और फैमिली कोर्ट, सिविल कोर्ट और साथ ही एफआईआर और एनआईआर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। समापन अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा, दिनेश धीमान, डॉ. भारती शर्मा और डॉ. अर्चना चौहान, डॉ. शालिनी और डॉ. रुचि ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *