चीनी मिल ने जनवरी का पूरा भुगतान किया

रुड़की।  चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अजय कुमार खंडेलवाल ने बताया कि मिल की ओर से इस पेराई सत्र में 15 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान पहले ही गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में भेज दिया था। गुरुवार को मिल प्रबंधन ने 16 से 31 जनवरी के बीच की गई गन्ने की खरीद के कुल 47.94 करोड़ रुपये के चेक भी समितियों को भेज दिए हैं। बताया कि भुगतान के मामले में लक्सर मिल जिले की तीनों मिलों से अग्रणी है। लिब्बरहेड़ी मिल ने किसानों को अभी 20 जनवरी तक का ही भुगतान दिया है। जबकि इकबालपुर मिल अभी 31 दिसंबर 2021 तक खरीदे गए गन्ने का ही भुगतान कर पाई है। लक्सर गन्ना समिति के प्रभारी सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि चेक को पहले समिति के खाते में जमा कराया जाएगा। इसके दो से तीन दिन के बाद इसे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *