यूकेडी ने जनता का आभार जताया

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में पार्टी प्रत्याशी को अपना अपार समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया गया। पदमपुर सुखरौ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में यूकेडी प्रत्याशी मुकेश कुमार रावत ने कहा कि चुनाव में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मिलजुलकर बेहतरीन कार्य किया गया। जो कि काबिले तारीफ है। डा़ शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि हम डोर टू डोर कैंपेन करके जनता तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे। केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी प्रत्याशी ने भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले सीमित संसाधनों में चुनाव लड़ा, बावजूद उसके उन्हें जनता का खूब प्यार मिला। कहा कि मत प्रतिशत कुछ भी हो वे मूल निवास, भू-कानून, सहित जनता से जुड़े सभी मुद्दों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर पितृशरण जोशी, हयात सिंह गुसाईं, हरीश द्विवेदी, यतेंद्र भट्ट, प्रकाश बमराड़ा, सतेंद्र नेगी, गुलाब सिंह, राजेश रावत, विनय भट्ट, इकरामूद्दीन, संजू कश्यप, राकेश काला, संगीता गुसाईं, दुर्गा काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *