बंजारा परिवार के लोगों को किया जागरूक
बागेश्वर। बागेश्वर में मार्च के साथ नगर तथा आसपास में गर्मी भी बढ़ने लगी है। सफाई को लेकर रेडक्रॉस सोसयटी लोगों को जागरूक करने में जुट गई है। इसी क्रम में टीम गुरुवार की सुबह सूरजकुंड के पास रह रहे बंजारा परिवार के पास पहुंची। यहां उन्हें साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। उन्हें हाइजिन किट भी बांटा। यहां सात परिवार रह रहे हैं। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि यहां रह रहे लोगों में दस बच्चे, नौ महिलाएं, सात पुरुष रहते हैं। उन्हें नियमित सफाई करने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन संजय साह आदि मौजूद रहे।
