एनएसएस स्वयं सेवकों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

विकासनगर। पछवादून में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में स्वयं सेवकों ने अपने क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और समाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज क्वांसी के एनएसएस स्वयं सेवकों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनियाना से गांव बस्ती होते हुए अपने शिविर स्थल तक सफाई अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशा मुक्त और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। दूसरी ओर राइंका बरोटीवाला के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शान्ति जुवांठा ने स्वयं सेवकों को शिक्षा के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जोशी, कार्यक्रम अधिकारी कुलवंत सिंह, अमिता, अभिषेक आदि मौजूद रहे। राइंका सभावाला के स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उधर, राइंका हरियावाला के स्वयं सेवकों ने शिवपुरी में रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए जागरूक किया। इस दौरान रजनी देवी, अशोक नेगी, जगन्नाथ यादव, मोहन लाल शर्मा, आदि मौजूद रहे। राइंका लांघा के स्वयं सेवकों ने ग्राम सभा भूड़ के अंतर्गत तौली, धोरे की डंडी, बीच की डंडी और भूड़ में नशे के विरूद्ध रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रीति चौहान, कार्यक्रम अधिकारी मंसाराम सती, आयुषी, सोनम, प्रिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *