भाई पर तमंचे की बट से हमले का लगाया आरोप

 

रुद्रपुर। नगर के वार्ड संख्या पांच जेल कैंप रोड निवासी मुकीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 11 जुलाई को उसका भाई वार्ड संख्या छह निवासी जहीर अहमद अचानक अपने हाथ में तमंचा लेकर आया और आते ही वह मारपीट करने लगा। आरोपी ने तमंचे की बट से मुंह पर हमला कर दिया। इससे दाहिनी आंख व नाक पर चोट लगी। बीच-बचाव को जब सात माह की गर्भवती पत्नी आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे धक्का मार दिया। आरोपी ने दुकान व मकान खाली न करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घायल मुकीम ने हल्द्वानी एसटीएच में इलाज कराया। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी जहीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *