समिति को लेखा-जोखा देने को कहा
रुड़की। भगवानपुर तहसीलदार रेखा आर्य को जिलाधिकारी ने एक शिकायती पत्र पर जांच करने के आदेश दिए। तहसीलदार ने बताया कि एक ग्रामीण ने कुछ समय पूर्व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें मां चूड़ामणि मंदिर के पैसों का दुरुपयोग का आरोप लगाया था। तहसीलदार रेखा आर्य ने समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर समिति के पैसों का लेखा-जोखा का जवाब देने को कहा। तहसीलदार ने बताया कि होली के बाद मामले में पूरी जांच करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। अभी तक समिति के लोगों द्वारा कोई भी लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। लेखा जोखा मिलने के पश्चात ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
