पंजाब में आप ने काम भी शुरू कर दिया लेकिन 4 राज्यों में सरकार बनाने के लिए बीजेपी कर रही लड़ाई झगड़ा
नई दिल्ली
पंजाब में अपनी शानदार जीत के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) की नजर गुजरात चुनाव पर टिकी हुई है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने अगले साल आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में मान सरकार मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही एक्शन में आ गई है। उन्होंने 25 हजार नौकरियों का रास्ता साफ करते हुए कई फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। इस बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप नेता राघव चड्ढा भी उपस्थित रहें। बैठक के दौरान केजरीवाल ने मान के काम की सराहना करते हुए कहा, श्भगवंत मान ने 16 तारीख़ को शपथ ली, 3 दिनों में ही लोगों को काम करके दिखाया। पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर उसे जनता के लिए लगाया गया। अक्टूबर में फसलें बर्बाद हुई थी, उसका मुआवजा किसानों के जिलों में पहुंच गया, 3-4 दिनों में किसानों को उसका चेक मिलेगा। आप विधायकों से वर्चुअल मीटिंग में बात करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की गई। 25,000 नौकरियों का ऐलान किया गया, इससे लोगों की हमसे उम्मीद अब विश्वास में बदलती जा रही है। बैठक के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, श्एक तरफ भगवंत मान ने शपथ भी ले ली उनके द्वारा काम भी शुरू हो गए वहीं दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है। अभी उनके लड़ाई झगड़े ही चल रहे हैं।
