महिलाओं के लिये रोजगार के अवसर तलाशूंगी – बिंदेश्वरी

इटौंजा, लखनऊ –

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इटौंजा क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड नंबर चार में सदस्य पद को लेकर दावेदार पुरजोर मेहनत में लग गए हैं। शनिवार को वार्ड नंबर चार की प्रत्याशी बिंदेश्वरी रावत ने कई गांव में ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया और जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा यह जनता मौका देगी तो वह क्षेत्र में हमेशा बनी रहेगी और लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए कसौटी पर खरा उतरेगी। और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाश करेंगी ।उनके समर्थकों ने शुक्रवार को  ढिलवासी,पंडित पुरवा, मुसपिपरी, बाहर गांव , नेवादा तथा अन्य  गांव में जनसंपर्क किया । उनके अथक प्रयास को देखकर मतदाताओं का हर तरफ से समर्थन मिल रहा है जिससे उनकी चुनावी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *