रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात युवक का शव
मोहनलालगंज
रेलवे स्टेशन के पास गिट्टीयो में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया
शनिवार को कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया राहगीरों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका ।
इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव बरामद किया गया देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
