सीएम का चेहरा घोषित होते ही ट्वीटर पर ट्रेंड हुए धामी

देहरादून। सीएम का चेहरा घोषित होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्वीटर पर खूब ट्रेंड हुए। राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के लिए जैसे ही दोबारा उनके नाम की घोषणा हुई तो वह ट्वीटर पर छा गए। सत्रह घंटे में उनसे जुड़े 17 हजार 400 ट्वीट हुए।
सीएम धामी मंगलवार सुबह 10 बजे तक देश के ट्रेंडिंग में शीर्ष 30 में बने हुए थे। इसके बाद गैस सिलेंडर का दाम बढ़ने और भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप में मैच जीतने के बाद वह टॉप सूची से बाहर हुए। इससे पहले वह ‘पुष्कर सिंह धामी’ नाम से ट्रेंड कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें बधाई देने वालों का ट्वीटर पर तांता लग गया। कई लोगों ने उनकी विधायक चुनाव में मिली हार पर भी चुटकी ली। बता दें कि धामी के ट्वीटर पर फालोअर की भी बड़ी संख्या है। उन्हें एक लाख 62 हजार 400 लोग फोलो कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल साइट फेसबुक समेत अन्य साइटों पर उनके नाम की घोषणा होने पर हजारों पोस्ट हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *