स्वजल ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

रुद्रपुर। शांतिपुरी में स्वजल ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों के घरों के आगे लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों को खुला छोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ग्राम शांतिपुरी नंबर 1 में प्रधानमंत्री स्वजल योजना के तहत बने ओवर हेड पेयजल टैंक से पेयजल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा लाइन बिछाने के नाम पर गांव में ग्रामीणों के घरों के आगे 4 से 5 फीट गहरी नाली खोद कर कई हफ्तों से उसे खुला छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों को अपने घरों में आने जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित ठेकेदार को नालियां जल्द से जल्द पाटने के लिए कह दिया है। बावजूद इसके वह इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण पूर्वसैनिक कमलेश कुमार जोशी, विजेंद्र जोशी, गणेश जोशी, कर्नल बी कांडपाल, दिनेश कांडपाल आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर ठेकेदार ने जल्द से जल्द पाइप लाइन बिछा कर घरों के आगे बने नालियों को नहीं पाटा तो वह इसके लिए ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *