ग्राम पंचायत सदस्यों के अविश्वास पत्र की जांच एडीओ को

रुद्रपुर। विकासखंड रुद्रपुर के ग्राम पंचायत नजीमाबाद के ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत के उप प्रधान के खिलाफ असंतोष व्यक्त करते हुए अविश्वास प्रस्ताव मामले में डीपीआरओ ने जांच एडीओ डीके पंत को सौंप दी है। 15 दिन के भीतर जांच पूरी होने के बाद डीपीआरओ ग्राम पंचायत सदस्यों को नोटिस देंगे। इसके बाद एक विशेष बैठक आयोजित होगी। इसके बाद उप प्रधान के खिलाफ कोई निर्णय लिया जाएगा। विगत दिवस ग्राम पंचायत नजीमाबाद के ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीपीआरओ कार्यालय में उपस्थित होकर डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी को ग्राम पंचायत नजीमाबाद के उप प्रधान कमलेश आचार्य के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों प्रधान कार्यकाल में उप प्रधान ने अपनी मनमर्जी करने के साथ ही नियमों की अनदेखी कर ग्राम पंचायत में गलत तरीके से कार्य कराने और गांव में गुटबाजी कर ग्राम पंचायत सदस्यों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिला पंचायरतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच एडीओ को सौंप दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *