बार एसोसिएशन ने डॉ. धन सिंह रावत को दी बधाई

 

श्रीनगर गढ़वाल। बार एसोसिएशन श्रीनगर एवं बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं संरक्षक अनूपश्री पांथरी ने डॉ. धन सिंह रावत को दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने तथा मंत्री पद में अन्य विभाग भी मिलने पर बधाई दी है। कहा कि उनके द्वारा श्रीनगर ही नहीं पूरे प्रदेश भर के विकास के लिए रात-दिन की गई मेहनत का परिणाम है उन्हें पार्टी नेतृत्व ने अन्य विभाग देकर उनका कद बढ़ाया है। अनूपश्री पांथरी ने कहा कि डॉ. धन सिंह रावत ने पूर्व सरकार में श्रीनगर के विकास में पूरा योगदान दिया। जिसमें श्रीनगर के लिए शुद्ध पेयजल योजना, आधुनिक चिकित्सालय निर्माण, स्टेडियम, पार्किंग निर्माण से लेकर कई ऐतिहासिक कार्य किये। जिसके बदौलत आज श्रीनगर विकास में आगे बढ़ा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक भंडारी, विकास पंत, विवेक जोशी, प्रदीप मैठानी, सुबोध भट्ट, ओमप्रकाश मैठानी, बह्मानंद भट्ट आदि ने डॉ. रावत को दोबारा कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *