55 ग्राम अवैध समैक के साथ गिरफ्तार

लखनऊ

चिनहट थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को 55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त सुनील पुत्र रामसेवक निवासी दूंध पुरवा बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक के संबंध में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *