हनुमान जयंती पर होगा प्रसाद का वितरण
देहरादून,
भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा है कि शनिवार को हनुमान की जयंती पर पूजा एवं सर्व समाज के लोगों को प्रसाद वितरण किया जायेगा। यहां जारी एक बयान में भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश बंसल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद राज्य सभा होंगें। उन्होंने कहा कि शनिवार को समय 5 बजे स्थान वाडिया इंस्टीट्यूट के सामने सड़क पर संस्था भारतीय सर्व समाज महासंघ देहरादून इकाई जिसकी महानगर अध्यक्ष चार बार की पार्षद अमिता सिंह के नेतृत्व में हनुमान की पूजा एवं प्रसाद विवरण कार्यक्रम किया जायेगा।
